गले में घाव होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 09:53

गले के छालों की समस्या से हैं परेशान तो करें ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत-


शहद में संक्रमण रोकने के गुण पाए जाते हैं गले के छालों में यह बहुत फायदेमंद है। शहद को पानी में डालकर आप उससे गरारे कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो एक चम्मच शहद ऐसे ही ले सकते हैं। गले के छालों को ठीक करने के लिए दिन में दो तीन बार गरारे कर सकते हैं। इससे आपको गले में खराश की समस्या से भी राहत मिलेगी और दर्द से भी निजात मिलेगी।

टमाटर भी छालों को ठीक करने का कारगर उपाय है। टमाटर में केरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे होते हैं। टमाटर से पाचन क्रिया ठीक होती है और गले के छालों में आराम मिलता है। इसके लिए आप टमाटर को धीरे-धीरे चबा कर खा सकते हैं, जिससे टमाटर का रस अच्छी तरह से मुंह और गले में फैल जाए।

नियमित दही खाना स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा रहता ही है, ये आपको गले के छालों में भी आराम दिलाता है। दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। नियमित दही के सेवन से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं, जिससे मुंह और गले के छालों में आराम मिलता है। रोजाना दही के सेवन से आप गले के छालों में आराम पा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info